Tuesday, September 2, 2025

ज़िंदगी मुश्किल सफ़र है (ग़ज़ल)

ज़िंदगी मुश्किल सफ़र है।
ढूंढना मंज़िल सफ़र है।।

गर तलाश-ए-हक़ इरादा।
फिर सफ़र काबिल सफ़र है।।

दास्ताँ जो राह कहती ।
बस वहीं हासिल सफ़र है।।

चाँद के साथी सितारे।
रात का झिलमिल सफ़र है।

रूह बंजारा है उसके।
भाग में शामिल सफ़र है।।


बह्र:
रमल मुरब्बा सालिम
फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन


4 comments:

  1. वाह्ह... बहुत बढ़िया ग़ज़ल।
    सादर।
    -----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार ५ सितंबर २०२५ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. बेहतरीन रचना....

    शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

    ReplyDelete
  3. बहुत ही सुन्दर रचना शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete