Saturday, November 28, 2026

किधर रहे (ग़ज़ल)

यहाँ वहाँ इधर उधर किधर रहे।
जहाँ तमाम आपका जिधर रहे।।

न रहनुमा मिला कभी, न रहगुज़र।
क़ज़ा तलक नसीब में सफ़र रहे।।

हयात तो सवाल पूछती रही।
मगर जवाब बारहा सिफ़र रहे।।

समय घड़ी में रोक ले अभी यहीं।
तमाम उम्र वक़्त हम-सफ़र रहे।।

तलाश "रूह" की यही है आरजू।
कहाँ बदन सदा अजर अमर रहे।।