Tuesday, April 17, 2007

पैसा नही तो शरीर बेच दिया जायेगा

पैसा नही तो शरीर बेच दिया जायेगा |
जीने के लिये कुछ तो किया जायेगा ||
किटाणू रहीत हो की सहीत हो,पानी है |
प्यास लगे तो जो मिले पीया जायेगा ||
अन्न सुई,रोटी धागा मिल जाये तो |
भूख से फटे इस पेट को सिया जायेगा ||
कल क्या करेंगे ये क्या सोचे अभी से |
चिंता ये है की आज कैसे जिया जायेगा ||
मात्र धन कमाने की कवायद को "रुह" |
मरेगा कोई तो कोई मार दिया जायेगा |

No comments: